राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें युवा- सुश्री निधि त्रिपाठी

 


  • अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री ने युवाओं को किया संबोधित
शुभम श्रीवास्तव
झांसी, 10 जनवरी 2022 (दैनिक पालिग्राफ)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर द्वारा युवा दिवस के उपलक्ष्य पर अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी ने युवा कार्यकर्ताओं को आभासी रूप से संबोधित करते हुए कहा कि हमें रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपना प्रत्येक कार्य राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए करना चाहिए। देश हित के लिए निजी स्वार्थों का परित्याग ही श्रेष्ठ जीवन है। युवा वर्तमान एवं भविष्य का नागरिक है उसका आचरण, व्यवहा,र कर्तव्यपरायणता आदि से ही देश वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकता है। वर्तमान समय में धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा तुष्टीकरण तक सिमट कर रह गई है। युवाओं को धर्मनिरपेक्षता की वास्तविक विचारधारा को आत्मसात करना है। इसके लिए आवश्यक है कि हम राष्ट्र के मनीषियों के जीवन का अध्ययन कर प्रेरणा प्राप्त करें। राष्ट्रीय महामंत्री का युवा संवाद कार्यक्रम पहले प्रत्यक्ष रूप से होना था परंतु कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए आभासी रूप से संवाद किया गया।
आभाशी संवाद में अंजू गुप्ता एवं डॉ श्रीहरि त्रिपाठी प्रांत उपाध्यक्ष, तरूण बाजपेई प्रांत मंत्री, आशीष प्रांत सहमंत्री अंशुल विद्यार्थी प्रांत संगठन मंत्री, डॉ कौशल त्रिपाठी विभाग प्रमुख, झांसी विभाग महानगर अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, महानगर मंत्री जयदीप सोनी, विभाग संगठन मंत्री आकाश कुशवाहा, महानगर संगठन मंत्री हरिओम जयसवाल, विभाग संयोजक महेंद्र सिंह गौर, जिला संयोजक आयुष उपाध्याय, तहसील संयोजक जयवर्धन मिश्रा, तहसील संयोजक शादाब खान, सह जिला संयोजक मोनिका वर्मा, महानगर सहमंत्री अंजली कुशवाहा, खुशी श्रीवास, अंकुश रैकवार, विश्वविद्यालय से प्रतीक द्विवेदी इकाई अध्यक्ष, अखिल उत्तम पटेल राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख, समरेंद्र प्रताप पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के साथ महानगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Comments