झाँसी, 15 दिसम्बर 2021 (दैनिक पालिग्राफ)। बुधवार को जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर गर्म वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया।
यह कार्यक्रम चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष शालू गर्ग की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। रजनी गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल जी ने कहा था कि गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। इन्हीं शब्दों को चरितार्थ करने के लिए बुधवार को मनस्विनी की सदस्याओं ने रॉयल सिटी के पास गरीब बस्ती में गरम कपड़े बांटे। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी बहुत खुश हुए। सभी बच्चों को कपड़ों के साथ-साथ फल, टॉफी, लड्डू और बिस्किट भी बांटे गए। गरीब बच्चे कपड़े पाकर उत्साहित हुए।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, शालू गर्ग, अर्पणा द्विवेदी, सपना सराओगी,निधि नगरिया, विनीता नगरिया, मधु अग्रवाल, अंजू सोनी, रागिनी राजपूत, पल्लवी चतुर्वेदी, रेनू निगम, अंजलि त्रिपाठी, मनिला गोयल, सुनीता अग्रवाल, राधा अग्रवाल इत्यादि शामिल रहे।।
कार्यक्रम के अंत में अंजलि त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।।
Comments
Post a Comment