बॉलीवुड के मशहूर गायक अनुराग मौर्या को उनके फैन्स ने दी जन्मदिन की बधाई


संवाददाता दैनिक पालिग्राफ
क्यों हो गई जुदा , रूह की मौजूदगी , तेरी आँखों से, चेहरा सलोना, ओ रे पिता जैसे मशहूर गानों के गायक "अनुराग मौर्या" आज मनाएंगे अपना जन्मदिवस। अपने आवाज़ पर गायक की जबरदस्त पकड़ लोगों को उसके गीतों में खो जाने की क्षमता रखती है। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए एक नजर डालते हैं उनके कुछ बेहतरीन गानों पर:
अब तक लगभग 50 से ज्यादा फ़िल्मी एवं नॉन-फ़िल्मी गीतों को अनुराग मौर्या ने अपनी आवाज़ से सजाया है। कई जिंगल्स एवं कवर सांग्स को भी अपनी आवाज़ दी है। मास्क की महत्ता बताने के लिए "ले स्वासा" नामक जिंगल अपने फैन्स को दिया है। नन्ही क्यारी , सूनी - सूनी , क्यों हो गई जुदा, ओ रे पिता, रूह की मौजूदगी , तेरे सिवा, मेरे नैना , जैसे कई हिट गाने बॉलीवुड को देते आ रहे अनुराग मौर्या मनाएंगे आज अपना जन्मदिन।  हालांकि उनके जन्मदिवस पर उनके साथ शामिल होंगे बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर जीतेन्द्र सिंह तोमर और उनकी टीम।  
पिछले महीने राज कुंद्रा के केस से ताल्लुकात होने क चलते थोड़ा मानसिक तनाव से अनुराग मौर्या को गुजरना पड़ा पर उन्होंने इसका असर अपनी कला और संगीत पर नहीं पड़ने दिया और जारी रखा अपने दर्शकों का दिल जीतने का सिलसिला अपने अनोखे गानों से। 
जिसमें बड़ी जल्द हमें बड़े प्लेटफॉर्म से रिलीज़ होते मिलेंगे अनुराग मौर्या के कुछ और भी ज्यादा बेहतरीन गीत। "कैसे बताऊ तुझे" गीत को अपने शब्दों से सजाया है बड़ी ही उम्दा संगीतकार "उर्मिला वरु" ने, आवाज़ दी है " अनुराग मौर्या " ने  और इस पूरे गीत का निर्देशन कर रहे हैं " निर्देशक जीतेन्द्र सिंह तोमर " जिनका काम बॉलीवुड में बखूबी जाना जाता है। 
इस वर्ष गणेशोत्सव के मौके पर अनुराग मौर्या ने अपने फैंस को एक बेहद दमदार गीत दिया  है, जिसके बोल हैं  " ओम गणपताये नमः "।  इस गीत को लिखा है ज़ुहैब खान ने और बखूबी अपनी आवाज़ से अद्भुत बनाया है अनुराग मौर्या ने।  अनुराग और ज़ुहैब तीसरी बार एक साथ अपने फैंस के दिलों को छूने आ रहे है। 
उनके जन्मदिवस के ख़ास अवसर पर एक बार फिर सभी फैंस के तरफ से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।     

Comments