शुभम श्रीवास्तव
झांसी, 05 जून 2020 (दैनिक पालिग्राफ)। भारतीय रेलवे के लिये सर्वाधिक वैगन उत्पादन करने वाले वैगन मरम्मत कारखाना झांसी एवं सुपरवाईजर्स प्रशिक्षण केन्द्र झांसी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक निगम मुख्य कारखाना प्रबन्धक ने कहा कि सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर देवी सिंह उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (निरीक्षण) ने जैव विविधता पर आयोजित वेबीनार में व्याख्यान देते हुए कहा कि समस्त जीवों को पृथ्वी पर रहकर जीवन यापन करने का अधिकार है, अतः पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ समस्त जीवों के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। आयोजित वेबीनार में कारखाने के अधिकारियों, वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियरों एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया।
इस अवसर पर वर्कशाॅप के कर्मचारियों की जागरूकता हेतु कारखाने के मुख्य स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता से संबन्धित बैनर एवं स्लोगन लगाए गए। सुपरवाईजर प्रशिक्षण केन्द्र में अमित तिवारी, उप निदेशक द्वारा, भागीरथ उद्यान में गोपाल रायकवार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वारा, तथा कम्प्यूटर केन्द्र में अजय कुमार चैरसिया सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वारा लगभग 250 पौधे लगवाए गए। गौरव, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (मरम्मत), एस0 के0 गौतम, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (एम एण्ड पी), राहुल शुक्ला, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, पी0 एस0 विष्ट उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, बी0 के0 मिश्रा उप मुख्य विद्युत इंजीनियर, श्रीमती आकांक्षा शर्मा उप मुख्य सामग्री प्रबंधक, राकेश गुप्ता उप मुख्य सामग्री प्रबंधक एस0 के0 गुप्ता उप मुख्य इंजीनियर, वी0 के0 तिवारी उप मुख्य वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी, आदि ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए वृक्षारोपण किया, आर.डी. मौर्या विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment