झांसी: बीमारी के आगोश में ग्राम पंचायत पांडोरी का उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्रशासन अनजान


हरिओम कुशवाहा 
झांसी, 5 जून 2020 (दैनिक पालिग्राफ)। तहसील मोंठ के ग्राम पंचायत पांडोरी में  तीन ग्राम के बासियों के स्वास्थ की देखभाल हेतु उप स्वास्थ्य केंद्र का पांडोरी में लगभग 10 बर्ष पहले खोला गया था। लेकिन इस स्वास्थ केंद्र में आज तक कोई भी स्वास्थ कर्मी नहीं आया। बताते चलें कि ग्रामीण जब भी बीमार पड़ते हैं तो ग्राम से 20 किलोमीटर दूर उनको मोंठ स्वास्थ केंद्र अपने इलाज हेतु जाना पड़ता है।
ग्राम के गोपाल कृष्ण शर्मा ने शिकायत करते हुए बताया कि जब से यह अस्पताल खुला है तब से कभी भी किसी स्वास्थ्यकर्मी को इसमें नहीं देखा। एक दो बार महीने में मोठ अस्पताल से कोई कर्मचारी किशोरी राजपूत आती हैं लेकिन वह भी बिना अस्पताल खोले चली जाती है। 
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल की रंगाई-पुताई के लिए पांच लाख रुपया आया था लेकिन करीब 100 फीट रंगाई करके इतिश्री कर दी गई। आस-पास एवं अस्पताल के अंदर गंदगी भी हद से ज्यादा व्याप्त है। स्वास्थ्य केन्द्र के अंदर लेट्रिन अधूरी बनी है तथा पंखों पर भी जाला लगा है। 


Comments