शुभम श्रीवास्तव
झाँसी, 4 फरवरी 2020 (दैनिक पालिग्राफ)। सीपरी बाजार स्थित प्राचीन लहर की देवी माता मंदिर पर संरक्षक मातेश्वरी दुर्गा महारानी लहर की देवी के संरक्षक में एवं व्यवस्थापक हनुमंत लाल जी महाराज एवं बटुक भैरो जी महाराज के सानिध्य में एक सप्ताह चले शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर देवी माता मंदिर प्रांगण में विशाल भण्डारा का आयोजन मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी प्रकाशनन्द गिरी महाराज गुरूदेव आश्रम कल्याण शिव रोड़ नेतीवाली कल्याण (पूर्व) सानिध्य में किया गया, जिसमें साधु-संतों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं पर विशाल भण्डारे में भक्त श्रद्धालुओं ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी प्रकाशनन्द जी गिरी महाराज गुरूदेव आश्रम कल्याण शिव रोड़ नेतीवाली कल्याण (पूर्व), महंत, मोहन गिरि महाराज लहर की देवी, महंत ओमगिरि महाराज गंगनानी गंगोत्री उत्तराखण्ड, डा. योगानन्द गिरि महाराज मिर्जापुर, थानापति महंत राम अवतार गिरि महाराज ग्वालियर चंबल संभाग, आनंद गिरि महाराज नागा फक्कड़ बाबा सैंयर पहाड़, महेन्द्र गिरि महाराज इन्कम टैक्स, केदाश्वर गिरि महाराज उज्जैन महाकाल, सूर्यनारायण गिरि महाराज, बलराम गिरि महाराज, रविन्द्र गिरि महाराज करेरा, महंत मणि महेश गिरि जी महाराज, महंत रविन्द्र गिरी महायज्ञ करौरा, शनि महाराज लहर की देवी, स्वामी महंत रामानन्द गिरी महाराज माधौगढ़ बालाजी सरकार गोहोद, बालक गिरि महाराज, बजरंग गिरि महाराज, चमन गिरि महाराज, भजन गिरि थानापति महाराज आदि महाराज मौजूद रहे। यज्ञाचार्य पं. उदय शंकर तिवारी, मुख्य यजमान श्रीमती अनीता-मान सिंह यादव खोडन, नवीन चंगानी उपस्थित रहे। भण्डारे के दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया।
Comments
Post a Comment