मासात्सुगु असाकावा को एशियाई विकास बैंक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वे ताकेहिको नाकाओ का स्थान लेंगे। मासात्सुगु असाकावा 17 जनवरी, 2020 को कार्यभार संभालेंगे, वे एडीबी के 10 वें अध्यक्ष होंगे।
इससे पहले एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष ताकेहिको नाकाओ ने इस्तीफे की घोषणा की थी। उनका यह इस्तीफा 16 जनवरी, 2020 से लागू होगा। वे 28 अप्रैल, 2013 को एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष बने थे।
ताकेहिको नाकाओ
ताकेहिको नाकाओ एक जापानी सिविल सर्वेंट हैं, उनका जन्म मार्च, 1956 में हुआ था। उन्होंने टोक्यो विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से डठ। की डिग्री प्राप्त की है। वे 2013 से अब तक एशियाई विकास के नौवें अध्यक्ष बने हुए हैं।
एशियाई विकास बैंक
एडीबी एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसका उद्देश्य एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना दिसंबर 1966 में की गयी थी। इसका मुख्यालय मनीला (फिलीपींस) में स्थित है। इसके कुल 67 सदस्य हैं, जिनमें से 48 एशिया और प्रशांत क्षेत्र जबकि बाकी 19 अन्य क्षेत्र के हैं। एडीबी का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ऋण, तकनीकी सहायता, अनुदान और इक्विटी निवेश प्रदान करके अपने सदस्यों और भागीदारों की सहायता करना है।
Comments
Post a Comment