झांसी: सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश



शुभम श्रीवास्तव
झांसी, 3 दिसम्बर 2019 (दैनिक पालिग्राफ)। ऐसी ग्राम पंचायतें जहां पराली जलाये जाने की घटना हुई है वहां के लेखपालो को चिन्हित करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। पराली जलाने वाले किसानो पर कार्यवाही करते हुये अर्थदण्ड आरोपित किया जाये। अवैध कब्जों की शिकायतों को थाना समाधान दिवस पर निस्तारित कराया जाये। हदबन्धी के बाद यदि पत्थर गड्डी उखाड़ कर पुनः कब्जा किया जाता है तो सम्बन्धित के विरुद्व एफआईआर दर्ज की जाये। यह निर्देश जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील झांसी की अध्यक्षता करते हुये अधिकारियो को दिये। उन्होने कहा कि जनपद में पराली जलाये जाने की घटनाओ पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। अधिकारी भ्रमण के दौरान यह अवश्य सुनिश्चित करे कि किसी भी दशा में पराली न जलायी जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील झांसी की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने शिकायत रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा उपस्थित रजिस्टर को भी देखा। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस की शिकायते लम्बित न रहे। अधिकारी गुणवत्तापरक निस्तारण समयसीमा में करना सुनिश्चित करे। उन्होने मुख्यमंत्री हैल्पलाइन एवं आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतो का भी निस्तारण समयसीमा में करने के निर्देश दिये। जनपद में पराली जलाये जाने की घटनाओ को जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुये निर्देश दिये कि ऐसी ग्राम पंचायते जहां पराली जलायी गयी है वहां के लेखपालो को चिन्हित करते हुये कार्यवही की जाये। उन्होने ऐसे किसान को भी चिन्हित करने के निर्देश दिये। जिन्होने पराली जलायी ताकि उनके ऊपर अर्थदण्ड आरोपित किया जा सके। उन्होने कृषि विभाग के अधिकारियो को क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम चलाये जाने के निर्देश दिये जो किसानो को पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दे सके।
इस मौके पर एसएसपी डा ओ.पी. सिंह, एसडीएम राजकुमार सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।


Comments