दीपेन्द्र सिंह
गाजियाबाद, 9 दिसम्बर 2019 (दैनिक पालिग्राफ)। संजीव शर्मा को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष भाजपा बनाया गया। जिस पर उन्होंने सेकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह सांसद गाजियाबाद के घर पहुंच कर उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओ में जोश देखने लायक था।
बताते चलें कि गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने अपनी घोषणा हो जाने के उपरान्त भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह का आभार प्रकट करने के लिये दिल्ली में उत्तर प्रदेश सदन पुहुँचे और साथियों सहित उनका आभार प्रकट किया तथा संगठन को पूर्ण तल्लीनता से चलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने भी तारीफ की। संजीव शर्मा ने कहा कि पार्टी और शीर्ष नेतृव की उम्मीद पर खरा उतरूंगा, जिसका पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ। इस मौके पर पप्पू पहलवान पूर्व पार्षद, आलोक शर्मा, अनिल राणा, यशपाल पहलवान पार्षद, प्रदीप चैधरी, आशुतोष शर्मा, चतर सिंह, गौरव चोपड़ा, संदीप पाल, दीपक राघव, श्याम शर्मा, राहुल शर्मा, संजय चैहान आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment