प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 27 अक्टूबर, 2019 के मुख्य करेंट अफेयर्स समाचार 


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स   
-लखनऊ बेस्ड सिटी मोंटेसरी स्कूल हुआ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल, स्कूल में सर्वाधिक 55,547 बच्चे पढ़ते हैं।
-ओडिशा सरकार ने लांच की 'ओडिशा मो परिवार' पहल, इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान तथा मुसीबत में ओड़िया लोगों की सहायता करना है।
-28 अक्टूबर से 2 नवम्बर के बीच मनाया जायेगा 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह'।
नियुक्तियां
-पी.एस. श्रीधर पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
-सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
-गिरीश चन्द्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का पहला लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया।
-राधाकृष्ण माथुर को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है।
-दिनेश्वर मिश्रा को लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
अर्थव्यवस्था व व्यापार से सम्बंधित करेंट अफेयर्स
-BSE Sensex: 39,058.06 (+37.67), NSE Nifty: 11,583.90 (+1.30)
-भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 440.751 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा।
-महिंद्रा टू व्हीलर्स फ्रांस बेस्ड प्युजियोट मोटरसाइकिल्स का अधिग्रहण करेगी।
अतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
-अजरबैजान के बाकू में शुरू हुआ गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का शिखर सम्मेलन।
-एवो मोरालेस को पुनः बोलीविया का राष्ट्रपति चुना गया।
खेल कूद करेंट अफेयर्स
-कर्नाटक ने तमिलनाडु को हराकर विजय हजारे ट्राफी का खिताब अपने नाम किया।


Comments