शुभम श्रीवास्तव
दर्शकों को खूब पसन्द आई 'ए विजनरी - मुकेश गंभीर'
फरीदाबाद के डीएवी शताब्दी काॅलेज में आयुषी फिल्म्स की डाक्यूमेंट्री फिल्म, 'ए विजनरी - मुकेश गंभीर' का प्रीमियर शो हुआ। यह डाक्यूमेंट्री मुकेश गंभीर की बायोग्राफिकल फिल्म है। उक्त डाक्यूमेंट्री फिल्म में उनके जीवन के प्रत्येक पक्ष को दिखाया है। पहली बार उनको और करीब से जानने का मौका आप सभी को मिलेगा। डाक्यूमेंट्री फिल्म के प्रीमियर शो को देखने पश्चात दर्शकों ने खूब सराहना की। डाक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रिप्ट को देश के नहीं, अंतर्राष्ट्रीय चर्चित लेखक डॉक्टर सुधीर सागर ने लिखा है। उन्होंने स्क्रिप्ट से पहले मुकेश गंभीर के जीवन पर शोधनात्मक कार्य नीतू अजित के साथ मिलकर किया। इस फिल्म की निर्माता डॉक्टर मंजू वर्मा हंै तथा डायरेक्शन की बागडोर डॉक्टर सागर ने संभाली है। फिल्म के डायरेक्टर डा. सुधीर सागर, निर्माता डा. मंजू वर्मा, कार्यकारी निर्माता बिपिन टाॅक, क्रिएटिव डायरेक्टर डा.मंजू, के. गौतम, आयुषी, महक, वाॅयस डायरेक्टर मो. फहीम, नीतू, सहायक लेखक-निर्देशक नीतू अजीत हैं।
बताते चलें कि यह डाक्यूमेंट्री फिल्म एन.जी.एफ. रेडियो के डायरेक्टर मुकेश गंभीर की बायोग्राफी पर आधारित है। उनके जीवन के हर पड़ाव को बड़ी खूबसूरती के साथ फिल्मांकन किया गया है। उनकी छवि चाहे शायर की हो, अभिनेता की या रेडियोमेन की, इस डाक्यूमेंट्री में एक-एक पक्ष को दर्शाया गया है।
इस डाक्यूमेंट्री फिल्म का लेखन व निर्देशन जाने माने लेखक डा. सुधीर सागर ने किया है। डा. सागर लेखक व निर्देशक के तौर पर कई वर्षों से कार्यरत हैं। फिल्म के डायरेक्टर डा. सुधीर सागर ने बताया कि इस डाक्यूमेंट्री फिल्म को बनाने से पहले मुकेश गंभीर के जीवन के हर एक पहलू पर रिसर्च किया गया है। लगभग छः माह रिसर्च के बाद फाइनल स्क्रिप्ट को तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि रिसर्च में उनका मुख्य रुप से सहयोग असिस्टेंट डायरेक्टर नीतू अजीत ने किया। डाक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रिप्ट डा. सुधीर सागर के द्वारा लिखी गई है। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट में हर एक छोटी सी बात का भी ध्यान रखा गया है। फिल्म की पहली लाइन - 'उम्र के उस पड़ाव पर' मुकेश गंभीर की शख्सियत को उभारती है। कई बार बायोग्राफिकल फिल्म में दर्शक उलझ कर रह जाते हैं। क्योंकि जीवन के कई पक्ष एक साथ स्क्रीन पर दिखाये जा रहे होते हैं। लेकिन यहां डायरेक्टर डा. सुधीर सागर स्क्रिप्ट में इसका विशेष ध्यान रखा है। डा. सागर ने बताया कि यह डाक्यूमेंट्री फिल्म बहुत जल्द ही डिजिटल प्लेटफार्म पर भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुकेश गंभीर के जीवन पर आधारित यह फिल्म प्रेरणादायक है। इसे दर्शकों को जरुर देखना चाहिए।
बताते चलें कि 'आयुषी फिल्म्स' के कदम फिल्म प्रोडक्शन, मार्केटिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन की दुनिया में लगातार अग्रसर हो रहे हैं। प्रोड्यूसर डा. मंजू वर्मा की आगामी फिल्म 'कबाड़ी' है। इसमें मुख्य अभिनेता टी.वी. सीरियल चिड़ियाघर, लापतागंज के आरिफ शहडोली हैं।
Comments
Post a Comment