झांसी: जिलाधिकारी ने की सीएम हैल्पलाइन व आनलाइन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा



झांसी, 30 अक्टूबर (दैनिक पालिग्राफ)। आईजीआरएस सन्दर्भो का निस्तारण दो दिन में गुणवत्ता के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाये, अन्यथा जवाबदेही तय करते हुये सख्त कार्यवाही की जायेगी। लम्बित प्रकरणो के निस्तारण में अधिकारी स्वयं रुचि ले और नियत समय में सभी सन्दर्भो का निस्तारण सुनिश्चित करे। यह निर्देश जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने गांधी सभागार में जनपदस्तरीय अधिकारियों को आईजीआरएस के अन्तर्गत सीएम हैल्पलाइन व आनलाइन शिकायतो के निस्तारण की समीक्षा करते हुये दिये। उन्होने कहा कि कई विभाग ऐसे है जिनके यहां लम्बित प्रकरण सैकड़ों में है, यदि सही समय तक निस्तारण नही किया गया तो कार्यवाही के लिये तैयार रहे। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी स्वयं निस्तारित सन्दर्भो की क्रास चैकिंग करते है, ऐसी दशा में निस्तारण गुणवत्तापरक हो। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने मुख्यमंत्री हैल्पलाइन सन्दर्भ की समीक्षा करते हुये नाराजगी व्यक्त की और कहा कि जनपद में 988 सन्दर्भ डिफाल्टर है, यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। डिफाल्टर सन्दर्भो में सबसे अधिक सन्दर्भ 243 ग्राम्य विकास विभाग के है। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को चेतावनी देते हुये कहा कि सभी सन्दर्भो का निस्तारण दो दिवस में गुणवत्ता के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी जनपद में पंचायतीराज विभाग के 217 डिफाल्टर सन्दर्भो के विषय में निर्देश दिये कि सभी डिफाल्टर सन्दर्भो की स्टेटस रिपोर्ट आज ही प्राप्त कर ले और लम्बित सन्दर्भो का निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होने जिलास्तर पर डीएसओ को 153 डिफाल्टर सन्दर्भो के सम्बन्ध में निर्देश दिये कि सन्दर्भो के निस्तारण में स्वयं रुचि ले और गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री हैल्पलाइन सन्दर्भो की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने नगरपालिका/नगर पंचायत, थानास्तर, नगर निगम आदि को भी डिफाल्टर सन्दर्भो के लिए फटकार लगाते हुये जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा कि आईजीआरएस के अन्तर्गत मुख्यमंत्री हैल्पलाइनध्आनलाइन तथा विभिन्न मूल्यांकन श्रेणी डिफाल्टर सन्दर्भ के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली व शिथिलता बर्दास्त नही की जायेगी। मा. मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकताओं  में शामिल कार्यक्रम है यदि इसमे प्राप्त शिकायतो का निस्तारण समय सीमा में नही किया जाता है तो अधिकारी कार्यवाही हेतु तैयार रहे।
उन्होने राजस्व विभाग झांसी के 127 डिफाल्टर सन्दर्भ पर भी सम्बन्धित अधिकारियों को फटकार लगाते हुये कहा कि सभी का निस्तारण समय सीमा मं सुनिश्चित हो, इसी प्रकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 57 सन्दर्भ, पशुपालन विभाग 41 सन्दर्भ, विद्युत विभाग 37 सन्दर्भ, सिंचाई जल संसाधन 30 सन्दर्भ, महिला कल्याण/प्रोबेशन झांसी के 19, नगर निगम 15, बेसिक शिक्षा के 12 तथा कृषि विभाग के 11 सन्दर्भ मण्डी समिति के 9 डिफाल्टर सन्दर्भो सहित अन्य विभाग अपने डिफाल्टर सन्दर्भो का निस्तारण नियत समय में सुनिश्चित करे, आख्या प्रस्तुत करे।
इस मौके पर एडीएम वि/रा राम अक्षरवर, सीएमओ डा. सुशील प्रकाश, डीडी मण्डी आर.पी. तिवारी, डीडीओ उग्रसेन सिंह यादव, प्रभारी आईजीआरएस नीरज मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Comments